
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
तुम ज्वलित अग्नि की सारी प्रखरता को
समेटे बैठी रहो, नववधू - सी मेरे हृदय में
दीप्ति ही तुम्हारी सौन्दर्यता है, इसे चिनगारी
बन छिटकने मत दो इस अभिशप्त भुवन में
तुम्हारे कमल नयनों से जब रेंगती हुई
निकलती है आग, मैं दग्ध हो जाता हूँ
दरक जाता है मेरा वदन, जैसे आवे में
दरक जाता है कच्ची मिट्टी का पात्र
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments