
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
अंतहीन जलने की पीड़ा
कोई कैसे भूले।
तोप तमंचे लिए खड़ा है
आतंकी ये कैसा।
यूक्रेनी छोटा सा बच्चा
है गुलाब के जैसा।
सीने पर बंदूक रखे ये
कहता तुम मर जाओ।
मेरे ही अधीन रहो तुम
मुझसे तुम डर जाओ।
चारों ओर डलें है उनके
देखो मौत के झूले।
नहीं डरूँगा नहीं झुकूँगा
जब बच्चा चिल्लाया।
आतंकी आक़ा ने चिढ़ कर
बच्चे को हड़काया।
कातर दृष्टि से वो देखे
कोई नहीं है साथी।
बिल में देखो छुपे हुए है
सभी काठ के हाथी।
उजियारे क़ैदी बन अंदर
अँधियारे हैं फूले।
गीदड़ भभकी देकर देखो
छुपा हुआ है शेरा।
यूक्रेनी बच्चे को देखो
चारोंं तरफ़ से घेरा।
संगीनों के साए में हैं
जीवन की अब साँसें।
विस्फोटों के ऊपर लटकीं
कूटनीति की फ़ाँसें।
महाशक्तिशाली देशों के
सपने लँगड़े लूले।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments