ये चाँद's image
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

ये जो चाँद है
तुमसे जलता है
इसलिए चुपचाप
रात को निकलता है।
 
ये चाँद
देख कर तुम्हें
हाथ मलता है
और चुपचाप
छत पर टहलता है।
 
ये चाँद
हर दिन देखता है
तुम्हें
फिर रात भर
पिघलता है।
 
ये चाँद
तुम्हें पाने के लिए
दिन में सोता है
और
रात भर चलता है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts