
0 Bookmarks 38 Reads0 Likes
सरसी छंद
पहली बूँदें पड़ी धरा पर,
गायें राग मल्हार।
बिजली चमकी दूर गगन में,
कम्पित मन के तार॥
चपला चमक चमक चित चिंतित,
पिय बस गए विदेश।
मोर पपीहा पीहू पीहू,
आनंदित परिवेश॥
धरा महकती सौंधी सौंधी
झम झम जल के गीत।
इंद्रधनुष की छटा बिखेरे
नीर रश्मि की प्रीत॥
पाँवों में नूपुर को बाँधे
प्रकृति करे शृंगार।
छंद भाव
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments