
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
मैं हूँ मन की व्यथा कथा सी
तुम मुक्ति का श्वास हो।
शब्दरत्न की माला पहने
भाव भटकते सूने मन।
अनगिन जीवन ओट छिपाते
घूम रहे हैं ऊने तन।
मंदिर की उस वेदी पर
सूख रहें हैं श्रद्धा फूल।
उषा की धुँधली अरुणाली
रही भोर मस्तक पर झूल।
मरुथल में मन दीप जलाये
अंतहीन विश्वास हो।
घना कोहरा घूम रहा है
अँधियारी सब रातें हैं।
अमलतास के नीचे बैठीं
भूली बिसरी बातें हैं।
मन में दुबका वो हुलास है
न्यौत रहा तुमको आओ।
मन वीणा के तार छुओ तुम
नेह दान अब दे जाओ।
मृगतृष्णा सा है यह जीवन
तुम तृप्ति की आस हो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments