
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
तुम चाहते हो मेरा No posts
अपमान
तुम चाहते हो कि मैं गिरूँ
ताकि तुम हँस सको
तुम कह सको
दुनिया से
“देखो मैं न कहता था
कि यह बुरा है।”
तुम्हें न संबंधों की चिंता है
न रिश्तों की आन है।
तुम्हें तो बस
अपने अहंकार के पुष्ट
होने का गुमान है।
तुम हर हाल में स्वयं को
सिद्ध करना चाहते हो।
अपने अहंकार को
लोगों को नीचा दिखा कर
प्रसिद्ध करना चाहते हो।
No posts
No posts
No posts

Comments