ठण्ड's image

कुण्डलिया

 

ठंडा मौसम दे रहा, प्रीत निमंत्रण आज।
घुसो रज़ाई में सभी, छोड़ हाथ के काज।
छोड़ हाथ के काज, खड़ी क्यों हाथ सिकोड़े।
गरम जलेबी संग, तलो तुम आज पकोड़े।
सूरज हुआ निढाल, जलाओ लकड़ी कंडा।
बाँचो पाती नेह, आज मौसम है ठंडा।

 

सूरज मामा सो गए, ओढ़ रज़ाई आज।
पंछी भी इस ठण्ड में, भूल गए परवाज़।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts