
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
गंधवाही मन
टेसू की फाग।
सुगंध से भरी
उम्मीदें हरी।
पीली सी धूप
सांसों की हूक।
उजड़ी है नीम
हरे भरे बाग़।
गढ़ता हूँ छंद
मन के मकरंद।
मिट्टी के गीत
वासंती प्रीत।
नेह लिपे नियम
प्रेम पगे दाग।
निर्जल है नदी
मौन खड़ी सदी।
कोरोना खेल
घर हैं अब जेल।
बंद सब रास्ते
वायरस की आग।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments