स्वप्न से तुम's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

व्योम से लिपटी धरा की 
चेतना चिर
अधजगी सी। 
 
मौन नीड़ों में निनादित
मन अनाहत वेदनामय। 
मैं अकिंचन व्यथित विरहित
तृषित क्षित अभिव्यंजना मय। 
 
कौन भूले तीर जैसी
हृदय में गहरी लगी सी। 
 
बादलों के चुम्बनों से
शुरू सावन की कहानी। 
बरसती यादें तुम्हारी
लगें क्यों इतनी सुहानी। 
 
कुछ तो बन जातीं दवा सी
आग जैसी
कुछ दगी सी। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts