
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
सच को सच
कहना ही होगा,
या रोकर पछताना होगा।
आँसू पीछे छुपा हुआ है,
सहमा सिसका
पीड़ित सत्य।
सँकरा पथरीला ऊजड़
अकथ अधूरा सा
अभिव्यक्त।
मुँह खोलो
बोलो मन बातें
अधिकारों को पाना होगा।
सिहर सिहर
झरते रहते हैं,
सदा दर्द के परनाले।
शोषित दलित
मूक ऐसे हैं,
जैसे मुँह में हैं छाले।
रुँधे गले कर
घर मत बैठो
गला फाड़ चिल्लाना होगा।
पलकों पर
आते आते,
नींद थकी सो जाती है।
क्यारी के फूलों
के फुनगों पर,
पकी धूप खो जाती है।
भरी तमस ये
रात भयावह
पर सूरज को आना होगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments