सूना पल's image
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

 
सपनों में से कहीं टूट कर
गिरा एक पल सूना
 
लिए सुनहरी
धूप चोंच में
चिड़िया बैठी है। 
मन के उस
सूने आँगन में
पीड़ा पैठी है। 
दिन भर सूरज पूरा चलता
फिर भी लगता ऊना। 
 
रिश्ते कड़वे
और कसैले
सूनी है मस्ती। 
ख़त्म सभी
संवाद हो गए
आवारा बस्ती। 
अपने ही अपनों के पीछे
लगा रहे हैं चूना। 
 
राजनीति के
गलियारों में
बिकती है रोटी। 
बड़े बड़े महलों
के भीतर
सोच बड़ी छोटी। 
गली-गली में झूठ सजा है
रोता सत्य नमूना। 

सुशील शर्मा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts