शुभ्र चाँदनी सी लगती हो's image
NaN min

शुभ्र चाँदनी सी लगती हो

डॉ.  सुशील कुमार शर्माडॉ. सुशील कुमार शर्मा
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

शुभ्र चाँदनी सी लगती हो,
किस के लिए सँवरती हो।
 
मन ही मन तुम मुझको चाहो,
कहने से क्यों डरती हो।
 
जब भी रस्ता तेरा निकलूँ,
छुप छुप देखा करती हो।
 
खो जाता हूँ तेरे अंदर,
लब पर लब जब धरती हो।
 
मेरा मन तुमसे है उलझा,
तुम भी मुझ पर मरती हो।
 
रूठा करती हरदिन मुझसे,
उतना चाहा करती हो।
 
जब भी तन मन से थक जाता,
मुझ में जीवन भरती हो।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts