
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
शुभ विचार एकाग्रता
हो कल्याण प्रकल्प।
अहंकार का नाश ही
होता शिव संकल्प।
मृत्यु में जीवन निहित
जीवन से उत्कर्ष।
अधिष्ठात्र शिव देव हैं
शिव संकल्प प्रकर्ष।
सर्वमुक्त हैं शिव सदा
हैं अनादि आलोक।
प्राण अपान उदान में
नभ अंतर भूलोक।
सौम्य भयंकर शिव स्वयं
अभ्यंकर अतिरूप।
शून्य सूक्ष्म परमाणु तम
अति विराट प्रारूप।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments