
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
सत्य के नज़दीक
बहुत भय होता है
पकड़ने ही नहीं देता वो सत्य को।
साहित्य के बाज़ार में
सत्य के मुखौटों में लहलहाता है झूठ
अभिव्यक्ति की "स्वतंत्रता"
शब्द की स्वायत्त अर्थवत्ता को देकर चुनौती
घूमती है रचना धर्मिता के बाज़ार में।
कविता पूर्ववर्ती अर्थों, क्रमों
और कोटियों से निकल कर
स्वभाव, रुचि, अनुभूति और संस्कारों
को पार करती बढ़ रही है
बाज़ार धर्मिता की ओर।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments