
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
जब भी संतृप्त
अपरिहार्य और व्यस्त ज़िंदगी
के कुछ भागते पलों के बीच
खूँटी से टँगी
समय की पगडंडियों को
झाड़ पोंछ कर फैलाता हूँ
तो पाता हूँ अपने शहर के
कुछ बहुत पुराने अपने घर
खड़े हैं मेरे इंतज़ार में।
शक्कर के दानों की तरह मीठे
रिश्ते पुकारते हैं शंख की आवाज़ से।
कुछ तंग गलियाँ, सीधे खड़े घाट
राठी के तिग्गड़े से छिड़ाव घाट तक फैला।
मेरा शहर कितना अपना सा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments