सखि बसंत में तो आ जाते's image
NaN min

सखि बसंत में तो आ जाते

डॉ.  सुशील कुमार शर्माडॉ. सुशील कुमार शर्मा
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

सखि बसंत में तो आ जाते।
विरह जनित मन को समझाते।

 

दूर देश में पिया विराजे,
प्रीत मलय क्यों मन में साजे,
आर्द्र नयन टक टक पथ देखें
काश दरस उनका पा जाते।
सखि बसंत में तो आ जाते।

 

सुरभि मलय मधु ओस सुहानी,
प्रणय मिलन की अकथ कहानी,
मेरी पीड़ा के घूँघट में ,
मुझसे दो बातें कह जाते।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts