
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
मैं पुरुष हूँ
इस लिए रोना निषिद्ध है
जग ने मुझे माना
पत्थर दिल
कठोर संवेदनहीन
स्वयं निर्णय लेने वाला
किसी की भी फ़िक्र न करने वाला
पुरुष अहंकार से पूर्ण
स्त्री सम्वेदनाओं को
रौंदने वाला
अपनी मनमर्ज़ी से चलने वाला
क्रूर कुटिल यौन पिपासु
और न जाने कितने
विशेषण चिपके हैं मुझसे
जो मुझे बना देते हैं पिशाच
इतिहास के पन्नों पर हमेशा
अंकित है मेरा क्रूर चेहरा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments