पौधरोपण's image
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

"हाँ तो मिस्टर शर्मा तैयारी पूरी हो गयी है पौधरोपण की," कलेक्टर महोदय ने अपने निज सचिव से पूछा।

"जी महोदय तैयारी पूरी है गड्ढे खुद गए हैं ट्री गार्ड आ गए हैं," शर्मा जी ने पूरी तैयारी की जानकारी कलेक्टर महोदय को दी ।

"सभी दलित बच्चों से पौधरोपण करवाना है मंत्री जी का विशेष आग्रह है," कलेक्टर महोदय ने निर्देश दिए।

"जी सर पन्द्रह दलित बच्चों को तैयार कर लिया है," शर्मा जी ने कलेक्टर महोदय को बताया।

मंत्री जी दलित बस्ती में पहुँचे कलेक्टर महोदय की तैयारियों की प्रशंसा की। शानदार पौधरोपण कार्यक्रम के बाद मंत्री जी जाने लगे तो उन्होंने वहाँ पर उपस्थित लोगों से कहा, "अब ये आपकी ज़िम्मेवारी है कि ये पौधे बड़े पेड़ बनें आप लोगों को इनकी देखभाल करनी है।"

"जी महोदय हम लोग तो देखभाल करेंगे ही लेकिन ये आप भरोसा दें कि जब ये बड़े हो जाएँगे तो यहाँ पर इनको काट कर कोई बाज़ार या मॉल न बन जाए," एक  बुज़ुर्ग ने मंत्री महोदय की आँखों में आँखें डाल कर कहा।

मंत्री जी बग़ैर उस बुज़ुर्ग के सवाल का जवाब दिए वहाँ से खिसक गये।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts