नया वर्ष's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

चला गया वो वर्ष सितमगर
जिसने सबको बहुत रुलाया। 
 
मज़लूमों को अस्पताल में
डरते देखा मरते देखा। 
अपनी ही लाशों को रख कर
हमने उन्हें सिसकते देखा। 
 
आँखों में हमने उन सबकी
देखा मौत ख़ौफ़ का साया। 
 
रिश्ते कटते फटते देखे
ईमानों को बिकते देखे। 
मानवता को खोते देखा
सिंहासन को सोते देखा। 
 
ऑक्सीजन की घोर कमी में
जीवन फिरता था पथराया। 
 
नया वर्ष शुभ मंगल मय हो
नई कोंपलें आशा वाली। 
नई चेतना दिव्य क्षितिज पर
सब के घर में हो ख़ुशहाली। 
 
भावों के उर्मिल सागर में
नया वर्ष ख़ुशियाँ भर लाया। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts