
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
खूँटी पर अब टँग गया है
देखो नया कलेंडर।
गया दिसंबर
नई जनवरी
शीत लहर मुस्काती।
मकर पथी
सूरज की किरणें
लिखें ठंड को पाती।
मौन किनारों पर अभिभाषित
सबके अंदर का डर।
कोरोना के
डर के नीचे
बजती है शहनाई।
किसको न्योतें
किसको छोड़ें
कैसे हो भरपाई।
ख़ाली बुफ़े ऊँघती पंगत
बेरंगत शादी घर।
बिगड़ी तबियत
पापाजी की
वो वकील ले आया।
लिया अँगूठा
लिखी वसीयत
फिर डॉक्टर बुलवाया।
कौन भरेगा कितना पैसा
वो सोचे रस्ता भर।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments