
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
नवगीत
बासंती धूप खिली
खुले खुले आँगन में
मलयज के संग-संग
अलसाया फागुन है।
मधुर मधुर रागनी सा
अलियों का गुंजन है।
मौन गीत गाता मन
खो कर उस चितवन में।
यौवन के महके क्षण
कविता से लगते हैं।
रात रात यादों में
सपने क्यों जगते हैं।
फागुन की मस्ती है
सपनों के मधुवन में
टेसू के लाल फूल
महुआ की मोह गंध।
व्याकुल से प्राण हुए
लिखे मन नेह निबंध।
मलयानिल रंग भरे
फगुनाए जीवन में।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments