मन संकल्पों से भर लें's image
NaN min

मन संकल्पों से भर लें

डॉ.  सुशील कुमार शर्माडॉ. सुशील कुमार शर्मा
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

 

नए वर्ष में सजे हुए हैं,
हर द्वारे पर वंदनवार।
सुख के सुमन राह में बिखरे,
आया ये अनुपम त्यौहार।
 
चैत्र प्रतिपदा आई देखो ,
अमराई अब महकी है।
नए वर्ष में मन की चिड़िया,
देखो चहकी-चहकी है।
 
ज्योतिपुंज सूरज गरमाया,
मौसम का बदला व्यवहार।
 
पकी खड़ी गेहूँ की बाली,
खेतों में उजास बिखरा।
सुमन वृन्त नव किसलय लेकर,
मौसम है निखरा -निखरा


फूला फूला सा पलाश है,
नए वर्ष का कर शृंगार।
 
चलो नेह के दीप जला कर,
कलुष तमस को हम हर लें।
अनुपम ज्योतिर्मय जीवन हो,
मन संकल्पों से भर लें।
 
प्रेम और सौहार्द भरा हो,
नए वर्ष पर यह संसार।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts