
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
(घनाक्षरी छंद)
जय हो हे गोवर्धन,
बसो मेरे अंतर्मन
जीवन की नैया प्रभु
पार तो लगाइए।
चरणों में माथ प्रभु
कुमति अनाथ प्रभु
आपकी शरण बसे
नीचे से उठाइए।
देर बहुत हो गयी
राह दिखाओ नयी
टेर-टेर रात हुई
अब तो आ जाइए।
कृपा करो ब्रज-नाथ
चरणों में झुका माथ
कृष्ण मधुर माधवा
गीत झूम गाइए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments