गाय की रोटी's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

कल जब शर्मा जी शाम को घूम कर लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक गाय दो बछड़ों के साथ एक घर के दरवाज़े पर खड़ी थी, घर की मालकिन ने एक रोटी लाकर बछड़े को देने की कोशिश की तो गाय ने बछड़े को धकिया कर ख़ुद वह रोटी खाने लगी। शर्मा जी ने देखा कि वह गाय हर घर में जाती और ख़ुद वह रोटी खाती बछड़ों को दूर कर देती। 

शर्मा जी का मन बहुत भारी हो गया सोचने लगे देखो कलियुग आ गया गाय जिसे हम सबसे ज़्यादा परोपकारी मानते हैं वह भी कलियुग के प्रभाव में अपने बछड़ों को भूखा रख कर ख़ुद रोटी खा रही है। 

कुछ देर बाद जब शर्माजी बाज़ार के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि वो दोनों बछड़े अपनी माँ का दूध पी रहे हैं एवं वह गाय बड़े दुलार से उन्हें चाट रही है। शर्मा जी को सारा मामला समझ में आ गया, शर्मा जी जब उसके बाजू से निकले तो जैसे गाय उनसे कह रही हो, “क्यों शर्मा जी अब समझ में आया कि वो सारी रोटी मैं क्यों खाती थी ताकि हम तीनों जीवित रह सकें मेरे दूध से मेरे दोनों बछड़े पल रहे हैं। अगर मैं रोटी नहीं खाती तो ये दूध कहाँ से निकलता और मेरे बच्चे कैसे पलते?” 

शर्मा जी कि आँखों में गाय और उसकी समझदारी के लिए अनन्य प्रेम भाव था। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts