
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
दिन भर बोई धूप को
चलो समेटें।
जीवन एक निबंध सा
लिखते जाओ।
रिश्तों से अनुबंध कर
बिकते जाओ।
मुस्काते मुखड़ा लिए
दर्द पियो तुम।
बड़बोलों की भीड़ में
मौन जियो तुम।
चलो आज फिर पेट पर
भूख लपेटें।
शहर लुटेरे हो गए
कौन बचाए ?
अधिकारों का शोर अब
कौन मचाए ?
बने सभी अनजान हैं
अपने वाले ?
भरी तिजोरी लाख की
मन पर ताले।
ख़ूब उमगती पीर मन
उसे चपेटें।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments