
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
सूरज के मुखड़े पर
कुहरे की चादर है।
हरा हरा गेहूँ है
डंठलों पर ओस है।
बादलों की धुँध में
धूप मन मसोस है।
दूर क्षितिज रेखा पर
ठिठुराता बादर है।
कानों पर टोपा है
सतरंगी स्वेटर है।
गुनगुनी रज़ाई में
सपनों का थेटर है।
नयनों के कोरों में
धूप सना आदर है।
धुँध धुँध बादल हैं
पेंच लड़ पतंगें हैं।
ठंड भरी सिहरन है
प्रीत पग उमंगें हैं।
चला गया दिसंबर
नया वर्ष सादर है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments