
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes
घर में दरवाज़ा नहीं था
तब भी माँ ने
चौखट पर रस्सी लगा कर
टाँगी थी अपनी
फटी साड़ी
घर के खाली कनस्तरों
से न जाने कैसे
आटा निकाल कर माँ
भर देती थी
हमारा पेट।
बुख़ार में तपते शरीर में
माँ बीन लाती थी
जंगल से लकड़ियाँ
पिताजी की फटी बनियान
और हमारी फ़टी कमीज़ों को
माँ चुटकियों में सिल कर
कर देती थी रफू।
इतने दुःखों के बीच भी
उसके मुँह से फूट पड़ती थी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments