
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
बकस्वाहा का जंगल
काट दिया जाएगा
क्योंकि उस जंगल से
एक क़ीमती पत्थर
निकला जाएगा।
अढ़ाई लाख घने पेड़ काट दिए जाएँगे
जंगल मे रहने वाले
हज़ारों प्राणी मोर, हिरण, नीलगाय, बंदर
बहुत से पक्षी आदि अन्य जीव
सभी बेघर हो जाएँगे।
हीरा मरते हुए को नहीं बचा पायेगा
न ही दे सकेगा क़ीमती प्राणवायु
मनुष्य के इन फेफड़ों को
एक बेजान क़ीमती पत्थर
के लिए काट डाला जायेगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments