
0 Bookmarks 79 Reads0 Likes
भले ही रोग का
तन पर हो साया।
भले ही शैथिल्य की
मन पर हो छाया।
अस्तगामी सूर्य भी
रस्ता दिखाता है।
ऊँचे हुए मन से क्या
कोई पार पाता है।
हो पीर भारी और
कंटक भरे पथ हों।
निशा गहरी हो उन्मादी
तिमिर रथ हों।
चलो संघर्ष पथ पर
पीछे नहीं मुड़ना।
नैराश्य के आकाश में
इक आस से जुड़ना।
मिलेंगी मंज़िलें तुमको
आकाश पाओगे।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments