
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
122 122 122 122
अगर हम तुम्हें याद आने लगेंगे
भुलाने में हमको ज़माने लगेंगे
मिटा के ख़ुदी को चले साथ तेरे
वही लोग तुमको पुराने लगेंगे
अगर साथ छोड़ा हमारा कभी जो
सफ़र में तुम्हें याद आने लगेंगे
बचाया जिन्हें था कभी डूबने से
यही लोग तुमको फँसाने लगेंगे
तुम्हें प्यार सबसे ज़ियादा किया था
तुझे भूलने में ज़माने लगेंगे
भरोसा किया है कभी खूब जिनपे
वही राज़ तुमसे छुपाने लगेंगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments