मन का चोला's image
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

ये छलका-छलका-सा
भरा-सा क्या है?

 

ये उलझा उलझा-सा
डरा-सा क्या है?

 

पलकें तो सूखी हैं
आँखें भी खाली हैं
फिर ये भीगा-भीगा-सा
सीला.. -सा क्या है?

 

क्या ये मन है मेरा?
हाँ.... मन ही होगा।
वरना ये अंदर- अंदर
नम-सा क्या है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts