
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
शब्द नहीं तू भाव है
तेरे रहते न अभाव है।
चंदा सूरज दोनों तू मेरे
ज़मीं पर तू मेरा आसमाँ है॥
ममता की तू अविरल धार
मूरत नहीं तू अवतार है।
काया चाहे तेरी जर जाए
करुणा का तू अजस्र प्रवाह है॥
संतति पर तू वारे जीवन
कोख से ही तू पालनहार है
सृष्टि का तू नित्य विकास
मेरा परम विश्वास तू ही है माँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments