दुआ's image

सड़क पर पसरे सन्नाटे को
तोड़ता जब चीत्कार करता
एंबुलेंस का सायरन
निर्मम महामारी के चंगुल में जकड़ी
रूह काँप उठती है
दुआ में हाथ उठ जाते हैं
होंठ बुदबुदाते हैं
ऐ मेरे मालिक! दयादृष्टि रखना 
आॉक्सिजन सिलेंडर और आइसीयू में 
एक बेड तैयार रखना
डॉक्टर बनकर तू सिरहाने रहना
दवाएँ मिल जाएँ वाजिब दाम
अकाल मौत से बिछड़े न
किसी का कोई प्यारा
बस इतनी सी तू कृपा करना।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts