
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
दिन इक इक करके उड़ चले
हाथों में बची कुछ यादें ही
आँखों में धुंधलके छाने लगे
दिल से उठीं बस फ़रियादें ही
तनहाई की दम घोंटू फ़िज़ा
क्या गुज़रा जिसकी पाई सज़ा
महफ़िलें हमारे गिर्द थीं जो
अब उनके हैं बस वादे ही
जीवन में न थी रंगों की कमी
रस भी थे और रंगायन भी
कुछ ऐसा पटाक्षेप हुआ
भूले हम थे शहज़ादे भी
जीवन संध्या की बेला है
कब उठ कर चलना पड़ जाए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments