
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
अब के बहार आए ज़माना गुज़र गया
दिल को क़रार आए ज़माना गुज़र गया
उनके लबों पर तबस्सुम की बिजलियाँ गिरे
बरसों हुए कि ज़िंदगी का आना गुज़र गया
अधखिली कलियाँ सूख गईं डाल पर तमाम
भँवरों का चमन में आन के गाना गुज़र गया
हर बार भटकते रहे देखकर नए सराब
अपनी हक़ीक़तों का ठिकाना गुज़र गया
ताउम्र तसव्वुर में जिसे रखा सँजो कर
उसकी इस बेरुख़ी से दिवाना गुज़र गया
मायूसियों के साए भी कुछ इस क़दर बढ़े
शादमांनियों की सहर का आना गुज़र गया
अब सभी एहसासों से फ़ारिग है दिलो-दिमाग़
यादों की गलियों में जाने का बहाना गुज़र गया
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments