
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
अनगढ़ माटी से बचपन से, सुंदर सुगठित मनुज बनाता
स्वच्छ श्यामपट अंतस में, नेक चॉक से लिखता जाता
मृदु नाज़ुक अँगुलियों को, क़लम की दृढ़ता सिखलाता
गहन तमस सी जड़ता में, ज्ञान रश्मियाँ बहुल सजाता
अस्थिर बेतरतीब हृदय को, अनुशासित एकाग्र बनाता
बुद्धिहीनता के दलदल में, संबल बनकर राह दिखाता
जीवन के मंजुल प्रांगण को, शिष्टाचार से रम्य बनाता
अनुशीलन के दुष्कर पथ में, पुष्प परिश्रम के बिखराता<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments