राही's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

डगर डगर चलता है राही, ठौर न इक पल पाता है
सुख की खोज निरंतर जारी, सुंदर स्वप्न सजाता है
मृगतृष्णा से व्याकुल राही, तन मन से अकुलाता है
बंधु स्वजन की प्रीत त्यागकर, दूर देश खो जाता है
 
डगर डगर चलता है राही, ठौर न इक पल पाता है
राह खड़े तरुवर छाया में, क्षण भर ठहर न पाता है
पंथ के मंज़र सुंदर रुचिकर, देख हृदय ललचाता है
चलते रहने की धुन में हाय, मन मसोस रह जाता है
 
डगर डगर चलता है राही,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts