प्रियतम's image
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

तुम सागर की लहरें प्रियतम, नदिया मैं बन जाऊँगी
दूर अचल से दौड़ उतरकर, मिलने को अकुलाऊँगी
 
तुम मनमोहन गिरिधर प्रियतम, राधा मैं बन जाऊँगी
मुरली की तानों को सुनकर, सुधि अपनी बिसराऊँगी
 
तुम भँवरे की गुंजन प्रियतम, किसलय मैं बन जाऊँगी
आगम की आहट को सुनकर, मन ही मन इठलाऊँगी
 
तुम राका का हिमकर प्रियतम, चाँदनी मैं बन जाऊँगी
धवल चुनरिया लहराकर, जग को जगमग दमकाऊँगी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts