
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
राही चलते चलते अक़्सर, बारम्बार ठिठकता है
क्या छूटा है पथ में पीछे, जिसकी आहें भरता है
कितने अपने खोए उसने, नयन नीर छलकाता है
छूटे अनगिन रिश्ते-नाते, तप्त हृदय अकुलाता है
जीवन की क्षणभंगुरता से, आशंकित हो जाता है
खोया बचपन कोरा दामन, विह्वल हो घबराता है
बाल्यकाल की निश्छलता, याद सदा ही करता है
क्या कुछ पाया उसने पथ में, बेचैनी से गिनता है
धूलि कणों से मैला दामन, देख देख डर जाता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments