नम सा मन's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

कभी बड़ी से बड़ी बात भी, हँस हँसकर सह जाता है
कभी तुच्छ सी तनिक बात पर, कतरा कतरा रोता है
कभी लौह सा कभी मोम सा, किस माटी से बनता है
 
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
 
कभी हो जैसे नन्हा बच्चा, ज़िद पर अपनी अड़ता है
कभी कभी तो नटखट सा है, बहुल शरारत करता है
कभी तो बनकर कोई मनस्वी, आत्मज्ञान में खोता है
 
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts