खो जाना है's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

 

स्मृतियों के कानन से चुनकर, 
पुष्प सुवासित हृदय लगाकर, 
दूर कहीं सो जाना है
सखी, मुझको भी खो जाना है
 
दूर क्षितिज के पार उतरकर, 
धरती अंबर की मिलन छाँव में, 
दूर कहीं बस जाना है
सखी, मुझको भी खो जाना है
 
अति विराट रत्नाकर तट पर, 
लहर लहर पर झूम झूमकर, 
दूर कहीं तर जाना है
सखी, मुझको भी खो जाना है
 
अरुणोदय की रक्त रश्मियाँ, 
मुखमंडल पर आलो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts