गगरी का अंतस's image
NaN min

गगरी का अंतस

डॉ.  सुकृति घोषडॉ. सुकृति घोष
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

इक रोज़ गई थी दरिया पर गगरी अपनी भर लाने को
सुन्दर सी अपनी गगरी में पावन जल भर इठलाने को
मोहक सी अपनी गगरी में जल भरकर बल खाने को
स्वच्छ सुनहरी गागर को तटिनी से पोषित करने को
 
चली जा रही आत्ममुग्ध सी, गगरी पर अभिमानी सी
स्वर्ण दीप्ति से चमकीली, गगरी पर अपनी गर्वित सी
हर्षित मन से आल्हादित, धुन में अपनी राह चली थी
ठुमक ठुमक कर गगरी लेकर तरंगिणी तट पहुँची थी
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts