दीपावली की धूम's image
NaN min

दीपावली की धूम

डॉ.  सुकृति घोषडॉ. सुकृति घोष
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

यत्र तत्र सर्वत्र पंक्तिबद्ध दीप हैं, 
गहन तमस को चीरती प्रभा किरण समीप है
स्वच्छ महल और भवन स्वच्छ कुटी द्वार है, 
चौक पर मंजुल सतरंगी बहार है
 
इष्ट मित्र परिजनों में स्नेह सिक्त बंध है, 
मंद मंद शीत की दस्तक भी संग है
गाँव, शहर, गली गली रम्यता परिदृश्य है, 
बधाई शुभकामनाएँ चतुर्दिक श्रव्य हैं
 
उज्जवल से नव्य रुचिर वस्त्र परिधान हैं, 
चारु से मुखड़ों पर पुष्प सी मुस्कान है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts