
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
अवकाश चाहिए मुझको बंधु, चार दिवस अवकाश चाहिए
व्यर्थ दंभ का परित्याग कर, रिश्तों में नव जीवन भर दूँ
छोड़ झूठ का काला दामन, सच का मंजुल हाथ थाम लूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
बिसराकर मैं घड़ी की टिक टिक, इत्मिनान से दो पल जी लूँ
रात चाँदनी सागर के तट पर, जगमग तारे गिन गिन डोलूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
अख़बारों की ख़बर भूलकर, गीत ग़ज़ल कविता में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments