
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
धरा का रूप है, सौंदर्य है, शृंगार है नारी।
जिसे आकाश ने बख़्शा है, वो विस्तार है नारी॥
जो राहत चाहो तो ममता भरे आँचल तले आओ
सुलगता दौर है ये, प्यार की बौछार है नारी।
जिसे तालीम क़ुदरत से मिली दुनिया को रचने की
उसी क़ुदरत का बन प्रतिबिंब ख़ुद साकार है नारी।
वो गीता है, वो सीता है, वो मरियम है, वो सलमा है
उसे जो नाम दो, बस प्रेम की रसधार है नारी।
बड़ी ख़ूबसूरत
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments