सावन के झूले's image
0 Bookmarks 78 Reads0 Likes

सावन के झूले 
परदेसी लौटे 
जो घर का थे पथ भूले
 
बहकी है अमराई
साजन संग गोरी 
झूले में जब मुसकाई
 
सावन की बूँदें
सोचे क्या सजनी 
झूले में अखियाँ मूँदे
 
बूँदों कि छम छम 
झूले में थिरक रही
पायल की मधुर सरगम
 
इतराए सावन
राधा रानी जब झूले 
झुलाए नंद के नंदन
 
बरखा दीवानी है 
प्रेम रस भींज रही
कोई नई कहानी है
 
रुत मदमाती है 
सखियों संग गोरी 
जब कजली गाती है
 
झूले सावन के 
लेकर आए हैं 
संदेशे मनभावन के

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts