
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
मेरे शहर के पड़ोस में
एक और शहर है
बिल्कुल शहर जैसा
मेरा शहर गाँव जैसा है
पड़ोस के शहर में जो कुछ होता है
वैसा कुछ भी नहीं होता
मेरे गाँव जैसे शहर में
पर मेरा शहर सुनता है
पड़ोस के शहर में होने वाली
हर हादसे की आहट
टूटे हुए रिश्तों का बिसूरना
मेरा शहर देखता है
अधकचरे संकल्पों का बौनापन
बिखरी संवेदनाएँ
एक ऐसा शहर
जो सिर्फ़ शरीर है
आत्महीन
गाँव
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments