मुट्ठी भर धूप's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

दोपहर ढल भी न पाई थी 
और बदली साँझ लेकर आ गयी
मुट्ठी भर धूप का तेवर भी
कुछ कम नहीं 
उजाले छुपने लगे
कालिमा के आवरण में 
और गुलाबी साँझ 
सकुचाई सी 
निकल गई चुपचाप 
अँधेरे से अपना दामन छुड़ाकर
 
पर 
रात ने धीरे से थाम लिया अँधेरे को 
गोया कि
उसे सहलाते हुए कह रही हो 
"तुम किसी से कुछ कम हो क्या"
तुम हो 
तभी तो तलाश है रोशनी की 
तुम्हारे बिन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts