
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
हम यूँ ज़ख़्मों की दवा रखते हैं।
मुस्कुराने की अदा रखते हैं॥
ज़ख़्म बन जाए जहाँ नग़म-ए-दिल
दिल में दिलकश वो फ़जां रखते हैंं।
रंग-ओ ख़ुश्बू से आशना हैं जो
अपने हाथों में हिना रखते हैं॥
धूप से वो नहीं डरते हैं कभी
पास जो बादे-सबा रखते हैं।
टीस जब हद से गुज़र जाती है
होठों पर गीत नया रखते हैं।
जो घरौंदों को जला देते हैंं
जेब में वो ही हवा रखते हैं।
उनके लफ़्जों की जिरह पर न जा
वो निगाहों में वफ़ा रखते हैं।
बल्ब बिजली का लजा जाता है
जब भी देहरी पे दिया रखते हैं।
बहुत सुकून से कटता है सफ़र
संग हम माँ की दुआ रखते हैं।
सर पे अपने खु़दा की नेमत है
हम तो मुट्ठी में जहाँ रखते हैं।
हम तो जैसे थे, वैसे हैं 'शोभा'
आप ही दिल में क्या-क्या रखते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments