
0 Bookmarks 75 Reads0 Likes
गुरु महिमा लिखे क्या कोई
गुरु पर गीत रचे क्या कोई
मौन हो जाते हैं शब्द भी
छवि गुरु की जो देखे कोई
आसमां मुझको मिल गया है
बाग़ मेरे मन का खिल गया है
कृपा गुरु की जो मिल गई है
कारवां रोशनी का है
१.
भटकता रहा था राह में
था अँधेरों का साया हर तरफ़
रहमत गुरु की जो मिली
रंग ख़ुशियों का छाया हर तरफ़
कि अब सही राह पर मैं चलूँ
धर्म के पथ से मैं न टलूँ
गुरु चरणों में पाकर जगह
ये जीवन साधना बने
२.
गुरु की शरण जो मिल गई
मन कँवल सा सलोना हो गया
दीपक जला जो ज्ञान का
उजला हर एक कोना हो गया
गुरु जीवन की चेतना है
जो बिगड़ा था वो फिर बना है
शरण में उनकी हम रह सकें
यही गुरुवर से याचना है
आसमां मुझको मिल गया है . . . ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments